अभी तक के महापौर कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में 252 करोड़ की सीवरेज प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया सीएम ने।

0
44

अभी तक के महापौर कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में 252 करोड़ की सीवरेज प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया सीएम ने।IMG 20260215 WA0077 IMG 20260215 WA0074

शहर को सुंदर बनाने वाली इस परियोजना के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर आभार माना।

खंडवा। शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के उपदेश को लेकर अमित 2.0 योजना के अंतर्गत खंडवा महापौर कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में 252 करोड रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीवरेज प्रोजेक्ट परियोजना का भूमि पूजन पंधाना में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुआ। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लाडली बहनों को योजना की 33वीं किस्त का भुगतान भी किया गया, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा प्राप्त हुई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा महापौर अमृता अमर यादव के सक्रिय सहयोग से स्वीकृत खंडवा शहर के समग्र विकास हेतु 252 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सीवरेज प्रोजेक्ट का भूमिपूजन मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा महापौर अमृता अमर यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। यह परियोजना शहर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने एवं स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया बताया कि महापौर अमृता अमर यादव के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में यह सीवरेज परियोजना है। इस परियोजना के माध्यम से अंडरग्राउंड लगभग 276 किलोमीटर लंबा सूरज नेटवर्क स्थित किया जाएगा परियोजना के पूर्ण होने पर शहर में अपशिष्ट जल प्रबंधन होगा जिससे स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा 252 करोड़ की इस योजना के अंतर्गत 225 से 800 एम एम डाया के पाइप इस्तेमाल होंगे। पंपिंग स्टेशनों के साथ ही 24 एम एल डी एवं 12 एम एल डी के फिल्टर प्लांट भी स्थापित होंगे
सिवरेज प्रोजेक्ट के इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंत्री विजय शाह, तुलसीराम सीलावट, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला संगठन प्रभारी अंबाराम कराडा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, पाषर्दगण प्रियांशु चौरे, प्रवक्ता सुनील जैन, आयुक्त निगम आयुक्त राजावत सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और गण मान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में
जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के प्रति उत्साह एवं विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। महापौर अमृता अमर यादव ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here