विगत दिनों उज्जैन में संपन्न राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गर्व यादव ने जीता सिल्वर मेडल, समाजसेवी सुनील जैन ने किया स्वागत।

0
45

विगत दिनों उज्जैन में संपन्न राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गर्व यादव ने जीता सिल्वर मेडल, समाजसेवी सुनील जैन ने किया स्वागत।IMG 20260215 WA0069(1) IMG 20260215 WA0068(1) IMG 20260215 WA0070

दादा और पिता के मार्गदर्शन में चलकर कुश्ती के क्षेत्र में गर्व लगातार आगे बढ़ रहा है।

खंडवा। विगत दिनों खेलो एम पी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो क्षीर सागर स्टेडियम उज्जैन में संपन्न हुई उसमें ग्रीको रोमन स्टाइल के 130 kg मै शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 वर्षीय गर्व मंगल यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त प्राप्त कर खंडवा का नाम प्रदेश में रोशन किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शासकीय कुश्ती प्रशिक्षक एवं कुश्ती मे लगने वाले उपकरण की कमी के बावजूद खंडवा जिले के पहलवान अपने ही गुरु हीरालाल यादव, मंगल यादव, राजेंद्र पांजरे, जगदीश पटेल, ऋषि सोनकर से कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन करते हुए खंडवा का नाम प्रदेश, देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। कुश्ती के क्षेत्र में हमारा खंडवा जिला कुश्ती का हब बन गया है। बड़ी संख्या में कुश्ती कला में बालक बालिका पहलवान खंडवा के इंदौर स्टेडियम एवं बोरगांव खुर्द व्यायाम शाला में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गर्व यादव पढ़ाई के साथ कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने दादा मध्य प्रदेश केसरी रह चुके स्वर्गीय हुकुमचंद यादव एवं कई मेडल प्राप्त करने वाले मंगल यादव के मार्गदर्शन पर चलकर कुश्ती के क्षेत्र में लगातार मेडल प्राप्त कर रहे हैं। गर्व यादव दो बार राष्ट्रीय स्तर के सिल्वर मेडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अभी तक पांच मेडल प्राप्त कर चुके हैं। मेडल प्राप्त करने पर गर्व यादव का समाजसेवी सुनील जैन, संदेश गुप्ता, गर्व की माता चारुलता मंगल यादव, भाजपा की प्रदेश नेत्री माया पटेल, इंदु दुबे, ममता बोरसे, अन्नपूर्णा तंवर व अन्य मातृशक्ति ने गर्व का स्वागत अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here