नीलकंठ धाम में महाशिवरात्रि पर भक्तिभाव से सम्पन्न हुआ शिव–पार्वती बारात का भव्य आयोजन,क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना के साथ निकली शिव बारात : डॉ. राकेश मिश्र।
धवर्रा (नौगांव)।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नीलकंठ धाम में श्रद्धा और उत्साह के साथ शिव–पार्वती बारात का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना के साथ दोपहर चार बजे शिव–पार्वती बारात नीलकंठ धाम से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम में भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।
बारात के दौरान ग्रामवासियों ने प्रत्येक द्वार पर श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं आरती उतारी, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
*भक्तों के लिए फलाहारी प्रसाद एवं ठंडाई की विशेष व्यवस्था : डॉ. राकेश मिश्र*
इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद एवं ठंडाई की विशेष व्यवस्था पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा की गई, जिसका बड़ी संख्या में भक्तों ने लाभ लिया।
*श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक : आशा रावत*
महाशिवरात्रि कार्यक्रम के दौरान सेवा न्यास की सचिव श्रीमती आशा रावत, डॉ. रचना मिश्रा, श्री दिव्यांशु मिश्रा, प्राची मिश्रा, केशव मिश्रा, साहित्य अंशू मिश्रा, सौरभ मिश्रा, गौरव मिश्रा, प्रवीण दुबे सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक कर सर्व-कल्याण की प्रार्थना की।
*सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं ग्रामवासियों का आभार : श्रीराम रिछारिया*
इस अवसर पर अनूप मिश्रा एवं श्री राम रिछारिया ने उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सफल शिव–पार्वती बारात आयोजन के लिए आयोजकों एवं समस्त ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
