श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याण प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव गढ़ाकोटा में आगामी 16 से 21 मार्च तक।

जिला सागर के नगर गढ़ाकोटा में प्राचीनअतिशय क्षेत्र पटेरिया जी पर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याण प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव आगामी 16 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित होगा। श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याण प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव को लेकर समाजसेवी भैया पं. श्री अभिषेक भार्गव जी के साथ विभिन व्यवस्थाओं और तैयारियों का निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी द्वारा किया। साथ ही गजरथ रथ निकलने बाले नगर के विभिन्न मार्गों पर आवश्यक साफ सफाई आदि की व्यवस्था के लिए यथायोग्य निर्देश दिए। निरीक्षण दौरा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी डब्बू भैया साथ विभिन्न समाजसेवी आयोजक समिति सदस्य रहे। श्री मन्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव जैन धर्म का एक अत्यंत पवित्र और भव्य धार्मिक अनुष्ठान है, जो नवनिर्मित जिनालय में भगवान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें तीर्थंकर के जीवन के पाँच मुख्य कल्याणकों गर्भ,जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष का विधि-विधान से पूजन होता है। महोत्सव के समापन पर गजरथ का आयोजन होता है।
