महापौर ट्रॉफी टी-20: आरसीसी ने डीसीसी को 9 विकेट से हराया, मनीष कप्तान बने मैन ऑफ द मैच।

0
60

महापौर ट्रॉफी टी-20: आरसीसी ने डीसीसी को 9 विकेट से हराया, मनीष कप्तान बने मैन ऑफ द मैच।IMG 20260315 WA0017 IMG 20260315 WA0016

दूसरा मैच एमपीसी ने लायंस टीम को हराकर जीता।

जिमखाना क्रिकेट मैदान पर दूधिया रोशनी में चल रहा है शानदार क्रिकेट मैच।

खंडवा। जिला मुख्यालय खंडवा में सूरजकुंड स्थित जिम खाना क्रिकेट मैदान पर पहली बार महापौर ट्रॉफी के माध्यम से रात्रि कालीन दूधिया रोशनी में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन चल रहा है। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी रात्रि कालीन मैच का आनंद उठाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर रहे है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत 14 मार्च शनिवार रात्रि में खेले गए पहले मुकाबले में आरसीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीसीसी को 9 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीसी की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और पूरी टीम 60 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आनंद तिरोले ने 20 रन बनाए, जबकि धीरज शर्मा और गणेश के बीच 25 रन की साझेदारी टीम के लिए रही। आरसीसी की ओर से मनीष कप्तान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए।
61 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 8 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से मनीष कप्तान ने शानदार 35 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई।
ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते मनीष कप्तान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 3 विकेट लेने के साथ 35 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के संयोजक विक्की बावरे व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर ट्राफी का दूसरा मैच एमपीसीए और लायंस टीम के बीच खेला गया, जिसमें एमपीसीए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए लायंस टीम को 20 ओवर में 139 रन पर रोका, एमपीसीए की ओर से पूनम चौहान, सुमित सिंह चौहान, मलिक की शानदार गेंदबाजी रही, लक्ष्य का पीछा करते हुए एमपीसीए ने 17 ओवर में 140 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। मैच में शैलेंद्र सिंह चौहान के नाबाद 50 रन और पूनम चौहान के 32 रन रहे। मैन ऑफ़ द मैच शैलेंद्र सिंह चौहान रहे। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा जिला संगठन प्रभारी अंबाराम कराड़ा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सेवादास पटेल, पिंकी वानखेड़े, रितेश गोयल, प्रवक्ता सुनील जैन, विजय राठौड़, अरुण सिंह (मुन्ना), प्रदीप यादव, राजू यादव, बाला यादव सहित समिति के सदस्य विक्की भावरे, सोमनाथ काले, दिलीप यादव, संतोष यादव, अमित भावरे, शुभम चावरे, यश यादव, आशीष गुप्ता और प्रवीण यादव के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here