नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर सकल हिंदू समाज की विशाल भगवा वाहन शोभायात्रा निकली,जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के द्वारा शोभा यात्रा का हुआ स्वागत।

0
24

नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर सकल हिंदू समाज की विशाल भगवा वाहन शोभायात्रा निकली,जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के द्वारा शोभा यात्रा का हुआ स्वागत।IMG 20260319 WA0042

खंडवा। क्षेत्र शुक्ल पक्ष की प्रभाव को हिंदू पर हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के रूप में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा से नव वर्ष संवत 2083 प्रारंभ हुआ है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय खंडवा में अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं द्वारा हिंदू पर्व पर ऊपर कई धार्मिक आयोजन आयोजित हुए।प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सकल हिंदू समाज की भव्य वाहन यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। जगह-जगह पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा भगवा शोभा यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया। यात्रा के यात्रा के प्रमुख माधव झा राकेश बंसल ने बताया कि यह वाहन यात्रा भवानी माता प्रांगण से शहर के प्रमुख मार्गो से बड़ा बम, रेलवे स्टेशन,मुंबई बाजार, घंटाघर, नगर निगम, जलेबी चौक, बजरंग चौक होते हुए इंदिरा चौक पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शोभा यात्रा में महापौर अमृता अमर यादव भी शामिल हुई। भगवा वाहन शोभा यात्रा का मुंबई बाजार घंटाघर पर हिंदू उत्सव समिति के रामचंद्र मौर्य, जीवन डिंडोरै, अखिलेश गुप्ता, सुनील जैन, सोनू पालीवाल, राजपाल राजा दिलीप यादव, शिवराज मेहता, राजू पवार के साथ ही सींधी समाज के समाज के कमल नागपाल मनीष मालानी हरीश असवानी पिंटू मंगवानी दयाराम नेभनानी हरीश पंजाबी दिलीप आर्य रजत मंगवानी सुरेश आर्य राहुल चंचलानी आशीष मंगवानी सूर्य आर्य द्वारा पुष्प वर्षा वर्षा का शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here