बलराम साहू (पम्मा साहू कंपलेक्स) सागर नियुक्त हुए मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
तैलीक साहू राठौर तेली समाज के विकास , जागरूकता, आत्मनिर्भरता एवं हर क्षेत्र में सभी आगे बड़े इस उद्देश्य को लेकर पूरे देश , सहित मध्य प्रदेश में मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा ने संगठन विस्तार के तहत विभिन्न नियुक्तियां की है। जिसमें सागर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी , व्यवसायि बलराम साहू जी को राजनीतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ताराचंद साहू की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू की स्वीकृति से की गई। महासचिव अनिल कुमार साहू ‘अकेला’ ने जारी नियुक्ति पत्र में बताया कि बलराम साहू को समाजसेवा में सक्रिय योगदान, निष्ठा और समर्पण के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए सामाजिक विकास को गति देने की अपेक्षा जताई है। बलराम साहू वर्षों से समाज के विभिन्न पदों पर सफलता पूर्वक कार्य करते आते है और समाजसेवा में एक अलग पहचान रखते हैं इस अवसर पर पूरे प्रदेश से बधाई शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं । तैलिक साहू समाज सभा के एडवोकेट प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश साहू गढ़ाकोटा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय साहू मुकेश साहू भीतर बाजार संभागीय अध्यक्ष संजय साहू इंजीनियर दीपेश साहू प्रदीप साहू अनूप पटेल डॉक्टर संजीव राठौड़,कैलाश तिवारी, सूरज सिंह, सुनील प्रजापति एवं समस्त साहू समाज मित्र मंडल सभी ने प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर श्री बलराम साहू को शुभकामनाएं प्रेषित की।समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत वंदन किया । सभी वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया
