पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन,सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

0
50

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन,सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साहIMG 20260328 WA0015 IMG 20260328 WA0016

सतना। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के सौजन्य से श्री व्यंकटेश मंदिर परिसर, मुख्तियारगंज में आयोजित बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ आज प्रातः भगवान श्री वेंकटेश की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर शहर के गणमान्य जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*श्री योगेश ताम्रकार जी, महापौर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया शुभारंभ:*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस के माध्यम से प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सतना शहर खेलों की नई पहचान बनता जा रहा है और इस प्रकार के आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

डॉ. राकेश मिश्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मैहर एवं सतना जिले की दो महिलाओं की टीम वालीबाल के क्षेत्र में आना हमारे लिये गौरवान्वित करने वाला विषय है।पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यकर्ता हर दिन सक्रिय रहते हैं।यह डॉ. मिश्र से प्रेरणा लेते रहना चाहिए ।

*नरेन्द्र त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष की भावुक स्मृतियाँः*
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र त्रिपाठी जी ने अपने संबोधन में कहा कि वे स्वयं भी व्यंकटेश क्लब के टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं। आज इस आयोजन को भव्य और दिव्य स्वरूप में होते देख उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हो रही है। उन्होंने डॉ. राकेश मिश्र के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

*व्यापार मंडल का सहयोग और खेलों को बढ़ावा देने सदैव तत्पर: सतीश सुखेजा*
विंध्य चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री सतीश सुखेजा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास लगातार नए-नए सामाजिक एवं खेल आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ रहा है। उन्होंने भविष्य में बड़े स्तर पर बॉक्सिंग टूर्नामेंट के आयोजन की भी बात कही और शहर में विकसित हो रहे खेल मैदानों के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

*खिलाड़ियों को मिला मंच, सेवा न्यास का संकल्प:रविशंकर द्विवेदी*
सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि संयोजक श्री रविशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में जिले के बॉलीबाल खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं, आकर्षक ट्रॉफी, पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने सभी अतिथियों, कोच, रेफरी, जज एवं खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि अनुशासन और समर्पण से ही खिलाड़ी अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

*दो दिवसीय रोमांचक मुकाबले:अनिल सिंह*
यह प्रतियोगिता आज शनिवार प्रातः से 10.30 बजे प्रारंभ होकर रात्रि 8 बजे तक चलेगी। वहीं रविवार को प्रातः 10 बजे से मैच शुरू होकर सायं 5 बजे समापन समारोह के साथ सम्पन्न होंगे। समापन अवसर पर विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं सेवा न्यास द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

*विशेष उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह:*
आज के कार्यक्रम में सेवा न्यास के खेल प्रमुख श्री अजय मिश्रा, श्री चंदन कश्यप, श्रीमती शीलम शेंनी, श्री कमलेश्वर अग्रवाल, श्रीमती रश्मि शेंनी, श्री अनिल शेंनी, श्री राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’, श्री विजय सिंह पटेल, श्री आनंद शुक्ला, श्री विवेक तिवारी, श्रीमती वंदना बागरी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here