शिक्षा के अच्छे अध्ययन से ही हम आगे बढ़ सकते हैं, ,,डीआईजी मनोज राय,
गुरुवार को स्कूल प्रवेश उत्सव में कलेक्टर और डीआईजी पहुंचे छात्र छात्रोंओ के बीच।
खंडवा। सभी बालक बालिकाएं शिक्षित हो कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे इस को लेकर प्रदेश की सरकार द्वारा स्कूल चले हम अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2026- 27 स्कूल सत्र प्रारंभ हो चुका है, पूरे प्रदेश भर में स्कूल प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 2 अप्रैल गुरुवार को जहां जिले के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मोतीलाल नेहरू स्कूल में जाकर छात्रों को स्कूल में प्रवेश करा कर उन्हें मार्गदर्शन दिया, वही खंडवा डीआईजी मनोज राय ने भी महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल पहुंचकर छात्रों को स्कूल में प्रवेश करा कर तिलक लगाया और छात्राओं के साथ बैठकर शिक्षा को लेकर अपनी बात रखी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के द्वारा शासकीय स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के साथ पाठ्य पुस्तिका एवं स्कूली ड्रेस एवं साइकिलों का वितरण भी किया जा रहा है, जिससे कि कोई भी छात्र-छात्रायें शिक्षा से वंचित न रहे। स्कूल चले अभियान एवं स्कूल प्रवेश उत्सव को लेकर गुरुवार को पीएम श्री महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय खंडवा में डीआईजी मनोज राय के द्वारा एमएलबी स्कूल पहुंचकर दोपहर 1:00 स्कूल में पहुंचकर विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर छात्राओं को प्रवेश करा कर तिलक लगाकर पुष्पों से स्वागत किया गया। श्री मनोज राय ने छात्राओं को पुस्तक वितरण के साथ कैरियर संबंधी अत्यंत प्रभावशाली प्रेरणादायी उद्बोधन भी दिया छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया तथा यह भी समझाया कि अध कचरे ज्ञान से सफलता नहीं मिलती सफलता की ऊंचाइयों तक जाने के लिए गहन अध्ययन करने की आवश्यकता होती है। छात्राओं की जिज्ञासा का समाधान करते हुए समय प्रबंधन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं देश की सीमा पर देश सेवा हेतु कैसे जा सकते हैं आदि प्रश्नों के जवाब दिए । आयोजित कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी मनोज राय के साथ ही शाला की प्राचार्य ज्योत्सना सोनी, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
