पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के द्वारा शासकीय पद्मधर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवगढ़ में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

*स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए डॉ. राकेश मिश्र जी का सराहनीय योगदान: प्रो. डॉ. क्रांति मिश्रा*
*162 मरीजों का पूरा स्वास्थ्य परीक्षण 130 मरीजों को दी गई मुफ्त में दवाइयां: रश्मि सैनी*
सतना 1 अप्रैल।डॉ राकेश मिश्र अध्यक्ष पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के द्वारा चलाए जा रहे अभियान “चलता फिरता मुफ्त अस्पताल” “आपका अस्पताल आपके द्वार” योजना अंतर्गत शहीद पद्मधर सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवगढ़ में एकदिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं व उनके अलावा विद्यालय स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
बीपी, शुगर, वजन के अलावा 23 प्रकार की निशुल्क जांच के उपरांत सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गई।
*स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए डॉ. राकेश मिश्र जी का सराहनीय योगदान:प्रो. डॉ. क्रांति मिश्रा*
डॉ.क्रांति मिश्रा जी ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत कहा कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र जी के द्वारा समाज सेवा के माध्यम से अद्वितीय कार्य किया जा रहा है। मैं विगत कई वर्षों से सेवा न्यास की गतिविधियों से प्रभावित हूं। वास्तविक जरूरतमंदों दीन दुखियों की सेवा डॉ राकेश मिश्रा जी के द्वारा की जा रही है। आर्थिक अभाव के कारण ऐसे मरीजों की बड़े अस्पतालों में जाकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करने में असमर्थ है, उनकी चिंता करते हुए सेवा न्यास के द्वारा संचालित आपका अस्पताल आपके द्वार योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। सभी समाजसेवियों से आग्रह है कि सेवा न्यास की गतिविधियों में अपना सहयोग प्रदान करें और पीड़ित मानवता की सेवा में सहयोग प्रदान करें।
*162 मरीजों का पूरा स्वास्थ्य परीक्षण एवं 130 मरीजों को दी गई मुफ्त में दवाइयां: रश्मि सैनी*
सेवा न्यास की कार्यकर्ता श्रीमती रश्मि सैनी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी भाव को लेकर सेवा न्यास का प्रत्येक कार्यकर्ता मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवाइयों की सेवा की चिंता करते हैं।
माधवगढ़ स्कूल में सुबह से ही अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए पूरे क्षेत्र के नागरिकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
जिसमें से 162 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, साथ ही 130 मरीजों को मुफ्त में दवाइयां दी गई।
*इनकी रही उपस्थिति:*
डॉ.क्रांति मिश्रा, श्रीमती सीलम सैनी, श्रीमती रश्मि सैनी, विजय सिंह पटेल, राममिलन कुशवाहा, राम भरोसे, सविता पांडे, प्रीति गुप्ता, बबलू गुप्ता, राज नारायण द्विवेदी, शशिकांत शुक्ला, गरिमा सिंह, रूप कुशवाहा, दिनेश कुमार प्रजापति, पूनम द्विवेदी सेवा न्यास के मीडिया प्रमुख राजेश त्रिपाठी नीलू एवं भारी संख्या में ग्रामीण वासी उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
