स्व. शांति मिश्रा की नवम पुण्यतिथि पर 5 अप्रैल को धवर्रा में 49 वॉं स्वास्थ्य शिविर सहित होंगे विविध सेवा व धार्मिक कार्यक्रम: डॉ. राकेश मिश्र

0
97

स्व. शांति मिश्रा की नवम पुण्यतिथि पर 5 अप्रैल को धवर्रा में 49 वॉं स्वास्थ्य शिविर सहित होंगे विविध सेवा व धार्मिक कार्यक्रम: डॉ. राकेश मिश्रIMG 20260403 WA0003

*पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास गतिविधियों की नवम् पुष्प पुस्तक का विमोचन: डॉ. राकेश मिश्र*

*सद्गुरु सेवा संघ चित्रकूट की टीम करेगी नेत्र परीक्षण व बाँटेंगी चश्मे: श्रीराम रिछारिया*

*एल्पस इंटरनेशनल लि. करेगी कानों की जांच व फ्री मशीनों का वितरणः संतोष गंगेले जी*

*चलता फिरता मुफ्त अस्पताल में होंगी 23 प्रकार की फ्री जाँचें: प्रवीण दुबे*

नौगॉंव/सतना/धवर्रा: पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा अपनी संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत स्व. श्रीमती शांति मिश्रा की नवम पुण्यतिथि के अवसर पर 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को नीलकंठ धाम, धवर्रा (नौगांव), जिला महोबा (उ.प्र.) में श्रद्धांजलि सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे सुंदरकाण्ड पाठ से होगी, जिसकी पूर्णाहुति दोपहर 1 बजे की जाएगी। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस अवसर पर 49वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ नेत्र एवं श्रवण (कान) जांच की विशेष व्यवस्था रहेगी। सद्गुरु सेवा संघ, चित्रकूट की विशेषज्ञ टीम द्वारा आंखों का संपूर्ण परीक्षण किया जाएगा। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उन्हें जांच के बाद बस द्वारा चित्रकूट ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। ऑपरेशन के उपरांत मरीजों को तीन दिन तक चित्रकूट में रखकर देखभाल की जाएगी तथा बाद में सुरक्षित उनके गांव तक पहुंचाया जाएगा।

*एल्पस इंटरनेशनल लि. करेगी कानों की जांच व फ्री मशीनों का वितरणः कर्मयोगी संतोष गंगेले जी*
इसी क्रम में श्रवण बाधित मरीजों के लिए भी विशेष शिविर लगाया जाएगा। दिल्ली से एल्पस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के तकनीशियनों की टीम धवर्रा पहुंचेगी, जो कम सुनने वाले मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक हियरिंग मशीनें एवं दवाइयां उपलब्ध कराएगी।

*सेवा न्यास गतिविधियों की नवम् पुष्प का विमोचन: डॉ. राकेश मिश्र*
कार्यक्रम के दौरान न्यास द्वारा वर्षभर(2025-26) संचालित सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संकलन “नवम पुष्प” का विमोचन भी किया जाएगा।

*सेवा न्यास की अनुकरणीय पहल:*
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास पिछले कई वर्षों से ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। न्यास द्वारा “आपका अस्पताल आपके द्वार” जैसी पहल के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नियमित स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण, दवा वितरण, पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम इसके प्रमुख कार्यों में शामिल हैं।

न्यास की कार्यशैली का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या संसाधनों की कमी के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।

न्यास पदाधिकारियों ने क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा ग्रामीणजनों को इसकी जानकारी देकर लाभान्वित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here