भाजपा जिला अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को किए गए फल वितरण।

0
78

भाजपा जिला अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को किए गए फल वितरण। IMG 20260403 IMG 20260403 IMG 20260403

भारतीय जनता पार्टी, खंडवा के यशस्वी जिला अध्यक्ष  राजपाल सिंह तोमर जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा श्री नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय जिला चिकित्सालय, खंडवा में मरीजों को फल वितरण का सेवा कार्य गर्व एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सेवा ही संगठन” है, और इसी भावना के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।
अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने गर्व के साथ कहा कि ऐसे सेवा कार्य न केवल संगठन की विचारधारा को सशक्त करते हैं, बल्कि समाज में समरसता, सहयोग एवं मानवता का संदेश भी प्रसारित करते हैं। जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए मरीजों का हाल-चाल जाना गया एवं उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इस सेवा कार्य में समस्त पार्षद गण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में श्री राजपाल सिंह तोमर जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सेवा, समर्पण एवं संगठन की भावना के साथ समाजहित में ऐसे कार्य निरंतर किए जाएँगे,,
फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, के साथ महापौर अमृता यादव, अमर यादव, पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे, सुधांशु जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्की भावरे, भरत पटेल, पार्षद, मोनिका बजाज, सुवर्ण पालीवाल, मंडल अध्यक्ष स्नेहा पंवार, कृष्णपाल राजावत, नीलेश निदाने, शशांक गौर, नीरज तोलानी, अश्विनी साहु, सोनू यादव, बंटी भावरे,नीतीश बजाज, शेखर तोमर, राहुल दमाडे एवं कार्यकता उपस्थित हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here