रोटरी के आगामी सत्र के अध्यक्ष होंगे मनोज वर्मा,और सचिव श्याम दलाल, पदाधिकारियों को दी बधाई,सदस्यों को तैयारी हेतु किया प्रेरित।

0
235

रोटरी के आगामी सत्र के अध्यक्ष होंगे मनोज वर्मा,और सचिव श्याम दलाल, पदाधिकारियों को दी बधाई,सदस्यों को तैयारी हेतु किया प्रेरित।IMG 20260404 WA0012

खंडवा. रोटरी क्लब खंडवा द्वारा सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत स्थायी सेवा प्रोजेक्ट पर विस्तृत चर्चा की गई. जो आगामी समय में शहर में देखने को मिलेंगे. मीडिया प्रभारी आशीष जायसवाल ने बताया अध्यक्ष सतनामसिंह होरा को अध्यक्षता में आगामी सत्र के अध्यक्ष और सचिव के लिए सर्वसम्मति से रोटेरियन मनोज वर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. एवं रोटेरियन श्याम दलाल को सचिव पद हेतु चुना गया. इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के सहायक मंडलाध्यक्ष रो.अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने रोटरी के नए पदाधिकारीयो को बधाई दी व आगामी 9 अप्रेल को मंडलाध्यक्ष रोटे. सुशील मल्होत्रा की आधिकारिक यात्रा हेतु सभी सदस्यों को तैयारी हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य मौजूद थे। जिसमें वरिष्ठ रोटे.जगदीश पालीवाल, प्रफुल्ल मंडलोई, सचिव मनोज वर्मा, श्याम दलाल, परमानंद तालनपुरे, मनोज शाह ,राजू भाई गुजराती उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here