वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी एवं वन सुरक्षा श्रमिकों की बैठक कल 5 अप्रैल 2026 को भोपाल में आयोजित होगी

0
103

वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी एवं वन सुरक्षा श्रमिकों की बैठक कल 5 अप्रैल 2026 को भोपाल में आयोजित होगीIMG 20260404

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच वन विभाग के बैनर तले 12:00 बजे कल भोपाल संभाग के वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी श्रमिक एवं वन सुरक्षा श्रमिकों तथा वन समिति चौकीदारों की बैठक दोपहर 12:00 बजे इंद्ररा निकुंज नर्सरी 74 बंगला भोपाल में आयोजित की गई है बैठक में भोपाल सामान्य वन मंडल सामाजिक वन मङल भोपाल पर्यावरण वानकी वन मंडल भोपाल वन विहार भोपाल सामान्य वन मंडल सीहोर सामान्य वन मंडल विदिशा सामान्य वन मंडल अब्दौल्लागंज सामान्य वन मंडल रायसेन सामान्य वन मंडल राजगढ़ के वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी श्रमिक एवं वन सुरक्षा श्रमिक तथा वन समिति चौकीदार ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेंगे बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे करेंगे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच वन विभाग कै प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट आदेश पारित कर रहे हैं कि 5 से 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके श्रमिकों को नियमित करण का अधिकार प्राप्त हो जाता है समान कार्य समान वेतन काअधिकार प्राप्त है दैनिक वेतन श्रमिकों को सुरक्षा श्रमिको को पीएफ सुविधा बीमा सुविधा अवकाश सुविधा चिकित्सा सुविधा का लाभ भी प्राप्त है लेकिन नौकरशाही लंबे समय से वन सुरक्षा सैनिकों के अधिकारों का हनन कर रही है वन मुख्यालय के आदेश के बावजूद भी वन मंडलों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी श्रमिको एवं वन सुरक्षा श्रमिकों को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के बादजूद भी कुशल श्रमिक का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है बाघ भ्रमण क्षेत्र में लगे वन सुरक्षा श्रमिकों दैनिक वेतन भोगी श्रमिको को अर्द्ध कुशल श्रमिक का वेतन भी भुगतान नहीं किया जा रहा है 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके वन समिति चौकीदारों को न्यूनतम वेतन भुगतान का नहीं किया जा रहा है पीएफ अधिनियम में स्पष्ट प्रावधान होने की बावजूद भी वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी श्रमिको वन सुरक्षा श्रमिकों को पी एफ सुविधा का लाभ वर्षों से मांग करने के बावजूद भी नहीं दिया गया है वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी श्रमिक वन सुरक्षा श्रमिक संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी ड्यूटी देते हैं जिनको सदा ही जान का खतरा बना रहता है लेकिन वन सुरक्षा सैनिकों वन समिति चौकीदारों को बीमा सुविधा का लाभ नहीं दिया गया है वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों एवं वन सुरक्षा श्रमिकों एवं वन समिति चौकीदारों को समय पर वेतन भुगतान भी नहीं किया गया जाता है जिस कारण वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी श्रमिको वन सुरक्षा श्रमिको एवं वन समिति चौकीदारों में भयंकर असंतोष व्याप्त है वन सुरक्षा श्रमिक वन विभाग दैनिक वेतन भोगी श्रमिक वन समिति चौकीदार के प्रमुख अरुण पांडे लाल मियां समर्दा सौदान सिंह बैरसिया हेमेंद्र सिंह कठौतिया कमलेश गौर सीहोर ने श्रमिकों से अपील करी है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 5 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे समस्त दैनिक वेतन भोगी श्रमिक वन सुरक्षा श्रमिक एवं वन समिति चौकीदार बैठक में उपस्थित होकर अपनी प्रमुख मांगों का समर्थन करते हुए ज्ञापन तैयार करें तथा आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करें जिस कारण वन सुरक्षा श्रमिकों दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों एवं वन समिति चौकीदारों को उनके अधिकार प्राप्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here