नीलकंठ धाम में 49 वॉं विशाल स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ: डॉ. राकेश मिश्र

0
105

ममता व करुणा की प्रतिमूर्ति माँ शांति मिश्रा की नवम् पुण्यतिथि पर सेवा के विविध आयाम: डॉ. मनोज प्रजापति (विधायक)

*पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की नवम् पुष्प का हुआ लोकार्पण: डॉ. भरत पाठक*

नीलकंठ धाम में 49 वॉं विशाल स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ: डॉ. राकेश मिश्रIMG 20260405 WA0012 IMG 20260405 WA0011

*अब लोग सुन सकेंगे मानस की चौपाईयां और पढ़ सकेंगे धर्मग्रंथ-हियरिंग मशीन वितरित, 25 नेत्र रोगी ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रवाना: श्रीराम रिछारिया*

नौगॉंव/सतना/धवर्रा: पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत स्व. श्रीमती शांति मिश्रा की नवम पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को नीलकंठ धाम, धवर्रा (नौगांव) में श्रद्धांजलि सहित विविध धार्मिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया। सद्गुरु सेवा संघ, चित्रकूट से आई चिकित्सकों की टीम ने 372 लोगों की नेत्र जांच कर दवाइयां वितरित कीं, जबकि 42 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।श्रवण जांच के अंतर्गत 124 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 25 जरूरतमंदों को हियरिंग मशीनें प्रदान की गईं। वहीं “चलता-फिरता मुफ्त अस्पताल” के माध्यम से 308 लोगों की बीपी एवं शुगर जैसी 23 प्रकार की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि “माता जी का संपूर्ण जीवन सेवा, त्याग और संस्कारों का प्रतीक रहा है। उनकी स्मृति में समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।”

*पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की नवम् पुष्प का हुआ लोकार्पण: डॉ. भरत पाठक*
कार्यक्रम के दौरान सेवा न्यास की गतिविधियों पर आधारित पुस्तक “नवम पुष्प” का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर डॉ. भरत पाठक जी, डॉ. मनोज प्रजापति(विधायक), श्री पी.एल. तंतुवाय(पूर्व विधायक ), एवं श्री वृजकिशोर गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन कर माँ शांति मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वरिष्ठ समाजसेवी पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन(चित्रकूट) एवं भीमकुंड के परम पूज्य शंकर्षणाचार्य जी महाराज के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त की।इसके उपरांत सभी अतिथियों ने पं. गणेश प्रसाद मिश्र जी की प्रेरणा मूर्ति, खेल परिसर में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों पर चलने की प्रेरणा प्राप्त की।इस अवसर पर प्रतापगढ़, प्रयागराज, महोबा, बाँदा, झाँसी, सतना, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, नौगाँव, सागर आदि स्थानों से बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

*श्रीमती शांति मिश्रा का प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व:*

स्व. श्रीमती शांति मिश्रा का जीवन ममता, करुणा, त्याग और संस्कारों की अद्वितीय मिसाल रहा। 2 अगस्त 1927 को सिंगरावन कलाँ में जन्मी उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सेवा, परिवार और समाज को समर्पित किया।15 अप्रैल 2017 को उनके निधन के पश्चात भी उनके द्वारा स्थापित सेवा और संस्कारों की परंपरा निरंतर समाज को प्रेरित कर रही है।इस वर्ष 2 अगस्त 2026 से उनका जन्मशती वर्ष प्रारंभ होगा, जिसे सेवा न्यास द्वारा वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा।माँ शांति मिश्रा का जीवन आज भी सेवा, समर्पण और संस्कारों की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सामग्री का वितरण किया गया I

*इनकी रही उपस्थिति:*
कार्यक्रम में नीतेश पाण्डेय, विजय मिश्रा, रिपुंजय प्रकाश पाण्डेय, राठ नगर पालिका अध्यक्ष बबलू बुधोलिया, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, राजेंद्र नीखरा, राधे शुक्ल, नरेंद्र मिश्रा, शिवपूजन अवस्थी, बेटू पाठक, महेश मातौल, प्रदीप खरे मंटू, साहित्य मिश्रा, आर.के. त्रिवेदी, लव सुल्लेरे, सुशील द्विवेदी, श्रीराम रिछारिया , रिंकू राठौर, प्रवीण दुबे, आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here