ओंकारेश्वर में एकात्म पर्व के दौरान खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने संतों का प्राप्त किया आशीर्वाद।
ओंकारेश्वर में एकात्म पर्व के दौरान संतों का आशीर्वाद प्राप्त
आज पावन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में आयोजित एकात्म पर्व के अवसर पर प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी एवं खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे मांधाता विधायक नारायण पटेल ने पूज्य संतों से भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर विधायक तनवे ने प्रभारी मंत्री लोधी से विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अलग से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक तनवे ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं को रखते हुए जल्द समाधान की बात कहीं खंडवा विधायक तनवे ने स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज एवं संत मंगलदास त्यागी, एवं नर्मदानंद बाप जी से मुलाकात कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता का अनुभव किया गया। पूज्य गुरुदेव के दर्शन से मन श्रद्धा, उत्साह और नई ऊर्जा से भर गया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पूज्य संतों का आशीर्वाद सदैव बना रहे और समाज को उनके मार्गदर्शन का लाभ मिलता रहे।
कार्यक्रम में विधायक कंचन मुकेश तनवे मांधाता विधायक नारायण पटेल जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल,दुर्गेश शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
