फाइट नाइट दंगल का महामुक़ाबला आज रायपुर में: डॉ. राकेश मिश्र

0
18

फाइट नाइट दंगल का महामुक़ाबला आज रायपुर में: डॉ. राकेश मिश्रIMG 20260423

*इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का आयोजन छत्तीसगढ़ में:राकेश ठाकरान*

*छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन की साधारण सभा क्वींस क्लब में शुक्रवार को:*
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में बॉक्सिंग प्रेमियों के लिए एक भव्य और बहुप्रतीक्षित आयोजन होने जा रहा है। Indian Amateur Boxing Federation (IABF) के तत्वावधान में “IABF फाइट नाइट दंगल” का आयोजन 24 अप्रैल 2026 को किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश बनाम छत्तीसगढ़ (MP vs CG) के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे।
यह प्रतिष्ठित आयोजन रायपुर के अंबुजा मॉल में आयोजित होगा, जहां शाम 5 बजे से मुकाबलों की शुरुआत होगी। आयोजकों के अनुसार, यह छत्तीसगढ़ में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाला प्रो बॉक्सिंग फाइट नाइट इवेंट है, जिसे *“रोड टू लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक”* से भी जोड़ा गया है।

इस फाइट नाइट में कुल 8 वजन कैटेगरी में मुकाबले होंगे, जिनमें 5 पुरुष और 3 महिला बॉक्सर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के उभरते और अनुभवी मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे, जिससे दर्शकों को जोरदार और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों का अनुभव मिलेगा।

कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें खिलाड़ियों के लिए कैश प्राइज सहित कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ेगी। आयोजन का उद्देश्य न केवल प्रदेश में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मंच भी उपलब्ध कराना है।

इस भव्य आयोजन से पूर्व छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) रायपुर स्थित Queens Club में आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य में बॉक्सिंग के विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

इसी क्रम में डॉ.राकेश मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष IABF, इस समारोह के लिए शुक्रवार प्रातः 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट परपहुंचेंगे। उनके साथ महासचिव श्री राकेश ठाकरान भी मौजूद रहेंगे।जहॉं उनका भव्य स्वागत किया जायेगा ।

आयोजन समिति के सचिव अमन यादव ने सभी बॉक्सिंग प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं खिलाड़ियों से अपील की है कि वे शाम पॉंच बजे अंबुजा मॉल पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।

*“रिंग में उतरें, गर्व के लिए लड़ें और अपनी पहचान बनाएं”:*

इसी संदेश के साथ यह फाइट नाइट दंगल छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here