गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अगम जैन ने डीआईजी राय की उपस्थिति मे लिया चार्ज।

0
136

विगत दिनो प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल।

छतरपुर में एसपी रहे अगम जैन को खंडवा पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अगम जैन ने डीआईजी राय की उपस्थिति मे लिया चार्ज।IMG 20260507 WA0009 IMG 20260507

भखंडवा। जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे, देशभक्ति जन सेवा की इस भावना के साथ हमारी टीम के साथ जनता के सहयोग कार्य करेंगे। खंडवा में पहली बार आया हूं मेरा दायित्व है कि हमारा जिला शांति व्यवस्था में कायम रहे, यह बात नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने चार्ज ग्रहण करने के पश्चात कहीं। विगत दिनो शासन द्वारा पुलिस प्रशासन में फेर बदल किया गया, जिसके अंतर्गत खंडवा में पुलिस अधीक्षक एवं प्रमोशन के पश्चात डीआईजी बने श्री राय को भोपाल मुख्यालय भेजा गया, वहीं खंडवा पुलिस अधीक्षक के पद पर छतरपुर में एसपी रहे अगम जैन को खंडवा एसपी की कमान सोंपी गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12:05 पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और डीआईजी मनोज राय की उपस्थिति में 12:10 पर पुलिस अधीक्षक का चार्ज ग्रहण किया। जबलपुर डीआईजी श्री राय ने एसपी श्री जैन का स्वागत किया। चार्ज ग्रहण करने के पश्चात समाजसेवी सुनील जैन ने पुलिस अधीक्षक श्री जैन का तीन दादाओ की नगरी खंडवा में मोती की माला पहना कर स्वागत किया। सुनील जैन ने बताया कि पुलिस महकमे में हुए बड़े फेरबदल के बाद खंडवा को नया कप्तान मिल गया है। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अगम जैन अब जिले की कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे। प्रदेश शासन ने शनिवार रात्रि में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया, लगभग 50 पुलिस अधिकारी स्थानांतरित हुए। खंडवा जिले में मनोज राय जी के प्रमोशन के पश्चात खंडवा जिले की कमान छतरपुर में एसपी रहे अगम जैन को प्राप्त हुई है। सुनील जैन ने बताया कि उनके आने से पुलिसिंग में सख्ती और नए तेवर देखने को मिल सकते हैं।

‘एक्शन मोड’ वाले अफसर की एंट्री

अगम जैन इससे पहले छतरपुर में एसपी के रूप में पदस्थ थे, जहां उन्होंने सख्त और परिणाम देने वाली कार्यशैली से अपनी अलग पहचान बनाई। अब खंडवा में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
राय को प्रमोशन, भोपाल में नई जिम्मेदारी
वहीं, खंडवा के मौजूदा एसपी मनोज कुमार राय को पदोन्नति के बाद डीआईजी बनाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।उनके कार्यकाल को जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और अपराधों पर नियंत्रण के लिए याद किया जाएगा।
जिले में क्या बदल सकता है?
अफसरों के इस बदलाव को सिर्फ ट्रांसफर नहीं, बल्कि पुलिसिंग के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नए एसपी जिले में किस तरह की रणनीति अपनाते हैं और कानून व्यवस्था को किस दिशा में ले जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here