नवनिर्मित नगर निगम भवन का महापौर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

0
90

नवनिर्मित नगर निगम भवन का महापौर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।IMG 20260507 WA0040 IMG 20260507 WA0039

खंडवा। शहर में जारी विकास कार्यों की कड़ी में गुरुवार को महापौर अमृता अमर यादव परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा एवं एमआईसी सदस्यों ने नवनिर्मित नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर निगम अध्यक्ष सहित समस्त एमआईसी सदस्य राजेश यादव, विक्की भावरे, सोमनाथ काले, अनिल वर्मा, दीना पंवार, कार्यपालीन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय ठेकेदार दीपेश राठौर उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने भवन के विभिन्न विभागों, कार्यालय कक्षों, बैठक व्यवस्था, नागरिक सुविधा केंद्र, पार्किंग एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भवन में आने वाले नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। महापौर अमृता यादव ने कहा कि नया नगर निगम भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे आम नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और आवश्यक तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
एमआईसी सदस्यों ने भी भवन की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव दिए तथा नागरिक हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधार करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवन निर्माण एवं शेष कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। नगर निगम प्रशासन ने जल्द ही भवन को पूर्ण रूप से संचालन में लाने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here