मुख्य जनगणना अधिकारी प्रियंका सिंह राजावत ने जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एन्यूमरेटर का किया सम्मान।

0
46

मुख्य जनगणना अधिकारी प्रियंका सिंह राजावत ने जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एन्यूमरेटर का किया सम्मान।IMG 20260508 WA0026

लक्ष्य को पूर्ण करने वाले अन्य एन्यूमरेटरों को भी किया जाएगा सम्मानित-प्रियंका सिंह राजावत

नगर निगम खंडवा द्वारा संचालित जनगणना कार्य के अंतर्गत ज़ोन 2 के ब्लॉक 1 में एचएलबी मैपिंग का दायित्व निभा रहीं एन्यूमरेटर श्रीमती श्वेता द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने अब तक 120 सेंसस हाउस सहित 90 मकानों का फील्ड विजिट एवं सफलतापूर्वक मैपिंग कार्य पूर्ण किया है।

उनकी इस उल्लेखनीय प्रगति पर निगम सभागृह में मुख्य जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रियंका राजावत द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य में तेजी एवं गुणवत्ता के साथ लक्ष्य पूर्ण करने वाले अन्य एन्यूमरेटरों को भी प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किए जाने की बात कही गई।

मुख्य जनगणना अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों से निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्धता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नगर निगम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here