सीईओ डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने अपने जन्मदिन पर ओंकारेश्वर में किया रक्तदान,सभी से रक्तदान करने की अपील।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया। उन्होंने ओंकारेश्वर में रक्तदान कर सभी से रक्तदान की अपील भी की। उन्होंने ओंकारेश्वर दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि रक्तदान करें और वीआईपी प्रोटोकॉल अनुसार “निशुल्क शीघ्र दर्शन” की सुविधा का लाभ उठाएं।
सीईओ डॉक्टर गौड़ा ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्तदान करके हम किसी बीमार या घायल व्यक्ति के उपचार में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। इसलिए जन्मदिन जैसे शुभ अवसरों पर रक्तदान करना समाज सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण माना जा सकता है। डॉ गौड़ा ने कहा कि रक्त, मानव शरीर का अत्यंत आवश्यक तत्व है। दुर्घटना, ऑपरेशन, गंभीर बीमारी या प्रसव के समय कई लोगों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है और ऐसे समय में रक्तदाता ही उनके जीवन की आशा बनते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान आज बहुत उन्नति कर चुका है, लेकिन अभी तक रक्त का कृत्रिम निर्माण संभव नहीं हो पाया है। इसलिए रक्त की पूर्ति केवल मनुष्य द्वारा किए गए रक्तदान से ही हो सकती है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
#khandwa
