खंडवा में नजर आया प्रधानमंत्री की अपील का असर खंडवा महापौर अमृता यादव अब इलेक्ट्रिक वाहन से ही चलेंगी।

0
42

खंडवा में नजर आया प्रधानमंत्री की अपील का असर खंडवा महापौर अमृता यादव अब इलेक्ट्रिक वाहन से ही चलेंगी।IMG 20260513 WA0032 IMG 20260513 WA0031

प्रधानमंत्री द्वारा जन हित को लेकर की गई है अपील, कांग्रेस इसमें भी राजनीति का प्रयास कर रही है, ,,महापौर अमृता यादव,,

खंडवा। सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और संसाधनों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देकर देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील पर देशवासियों ने अनुशासन, आत्मसंयम और सेवा का परिचय दिया था, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने दुनिया के मुकाबले बेहतर स्थिति में तेजी से वापसी की थी। वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में भी उसी प्रकार की राष्ट्रीय एकजुटता और जिम्मेदारी की जरूरत है। यह बात खंडवा महापौर अमृता अमर यादव ने ई फोर व्हीलर से जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के साथ भाजपा कार्यालय मैं आयोजित बैठक में उपस्थित होने के बाद पत्रकारों से कहीं। महापौर अमृता यादव ने कहा कि आपको कांग्रेस और कुछ विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार पर ध्यान देने के बजाय सभी देशवासियों को प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि देश की आर्थिक मजबूती और भविष्य को सुरक्षित रखने का है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व देश को इस वैश्विक संकट से मजबूती के साथ बाहर निकालने में सक्षम है।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर की गई अपील का असर अब खंडवा में भी नजर आने लगा है। खंडवा की महापौर अमृता यादव और ने सार्वजनिक रूप से ईंधन बचत और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। खंडवा महापौर अमृता यादव अब इलेक्ट्रिक वाहन से ही चलेंगी जिससे डीजल और पेट्रोल की बचत होकर पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा महापौर अमृता यादव ने घोषणा की कि अब वे नियमित रूप से इलेक्ट्रिक वाहन से ही चलेंगी। उन्होंने बताया कि उनके घर पर सोलर पैनल भी लगाए गए हैं, जिससे ई वाहन की चार्जिंग की व्यवस्था की गई है। महापौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत आज समय की जरूरत है और सभी लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे में भी राजनीति करने का प्रयास कर रहा है, जबकि यह जनहित और देशहित से जुड़ा विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here