प्रधानमंत्री के संदेश का पालन करते हुए खंडवा विधायक कंचन तनवे ने आम जन को संदेश देते हुए चलाई साइकिल।

खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशवासियों द्वारा देश हित में कुछ निर्णय लिए गए हैं, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने बुधवार को प्रधानमंत्री के अनुरोध पर डीजल पेट्रोल की बचत एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए साइकिल के माध्यम से दादाजी धाम एवं पार्टी की बैठक में भाग लिया उन्होंने संकल्प लिया कि सप्ताह में एक दिन सभी कार्यक्रमो में साइकिल के माध्यम से पहुंचेंगी। बुधवार को पूरे शहर में विधायक के साइकिल से चलने पर एक अच्छै संदेश के साथ चर्चा बनी रही। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आज पूरी दुनिया ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण गहरे आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। इस युद्ध ने वैश्विक सप्लाई चेन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिसके चलते पेट्रोलियम उत्पाद, गैस, उर्वरक, खाद्य तेल, गोल्ड सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में व्यापक वृद्धि हुई है। दुनिया के अधिकांश देश इस संकट की मार झेल रहे हैं और उनके विदेशी मुद्रा भंडार पर भी भारी दबाव बना हुआ है। ऐसी कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने इस संकट के प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित रखा है तथा देशवासियों को आर्थिक झटके से बचाने का प्रभावी प्रयास किया है। साइकिल यात्रा को लेकर विधायक कंचन तनवे ने नगर एवं जिले वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में हमें प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए संदेश का पालन करना है, यही सच्ची देशभक्ति है,
भारत पेट्रोलियम, उर्वरक और खाद्य तेल जैसे कई क्षेत्रों में आयात पर निर्भर है, इसके बावजूद केंद्र सरकार ने संतुलित आर्थिक प्रबंधन के माध्यम से देश की स्थिति को मजबूत बनाए रखा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता और प्रदेशवासियों से संकट की इस घड़ी में देशहित सर्वाेपरि रखकर एकजुट होकर कार्य में जुटने का आग्रह किया है। विधायक कंचन तनवे में कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि सभी कार्यकर्ता एवं प्रदेशवासी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए आत्मसंयम एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की भावना को अपनाएं। मैं भी आज साइकिल चलाकर पर्यावरण की रक्षा का संदेश आमजन को दिया है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस कभी देश की नहीं सोचती, अच्छे कार्य मे भी विरोध करना उनकी प्रवृत्ति बन चुकी है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दादाजी धाम साइकिल से जाने के पूर्व विधायक कंचन तंनवे पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुई, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले,राजेंद्रसिंह प्रवक्ता सुनील जैन,भारत पटेल,धर्मेंद्र सिंह,यशदीप चोरै, दुर्गेश शर्मा ने विधायक के कार्य की सराहना करते हुए उनका स्वागत किया।
