खंडवा: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,प्रभारी फयाज मंसूरी ने नई नियुक्तियों को लेकर स्थिति की स्पष्ट।
खंडवा। आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन की मजबूती को दृष्टिगत रखते हुए, आज मंगलवार, 16 जून 2026 को स्थानीय गांधी भवन के बी ब्लॉक में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने संगठन की सक्रियता को स्पष्ट किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के खंडवा जिला प्रभारी जनाब फयाज मंसूरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक विभाग को खंडवा जिले में और अधिक सशक्त बनाने के लिए हमें बेहतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
*नियुक्तियों पर स्पष्ट नीति*
*नई नियुक्तियों के संबंध में जिला प्रभारी फयाज मंसूरी ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आगामी समय में संगठन में जो भी नई नियुक्तियां की जाएंगी, वे जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण अध्यक्षों की पूर्ण सहमति के पश्चात ही की जाएंगी। ।*
*अनुशासन और मर्यादा का संदेश*
*कार्यक्रम का संचालन कर रहे शहर अध्यक्ष एडवोकेट अल्ताफ़ कुरैशी ने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने सभी अल्पसंख्यक नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अल्पसंख्यक विभाग की गरिमा का सम्मान करें और पूरी निष्ठा के साथ इसमें भागीदार बनें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपसी आरोप-प्रत्यारोप का दौर बंद होना चाहिए। एडवोकेट कुरैशी ने जोर देकर कहा कि अल्पसंख्यक विभाग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों और पार्टी की रीति-नीति के अनुसार कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है, अतः हम सभी को उसी विचारधारा के अनुरूप कार्य करना चाहिए।*
*वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और मार्गदर्शन*
*इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाज़ हुसैन, सलीम पटेल, बाबा भाई, पार्षद शब्बीर कादरी, पार्षद इक़बाल पहलवान, जमील खोकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जिला ग्रामीण अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ( भैय्यू दादा ) , खंडवा जिले के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्री राज नारायण सिंह, खंडवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी श्री कुन्दन मालवीय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। पार्षद श्री मंडलोई, पूर्व पार्षद असीम पटेल, पूर्व पार्षद शब्बीर पहलवान, प्रदेश महासचिव नासिर खान, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष श्री आज़म पठान, महमूद खान, लड्डू भाई, समीर खान जहीर खान (जावर), साबिर मंसूरी (पंधाना), आदिल मंसूरी, फयाज कुरैशी, अवेश कुरैशी, बिलाल कुरैशी, उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रज़ाक खान के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिन्होंने जिले में विभाग की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान जिला प्रभारी ने संगठन को धार देने के लिए सभी दावेदारों से ‘वन-टू-वन’ संवाद भी किया। कार्यक्रम के अंत में सेवा दल अध्यक्ष श्री अय्यूब लाला ने आभार व्यक्त किया।
*जिला प्रभारी श्री फयाज मंसूरी ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री प्रतिभा रघुवंशी निवास पहुंचकर उनसे खुसूसी मुलाक़ात की जहां उनका स्वागत किया गया।*
