फूलों की जगह शिक्षा का उपहार: राष्ट्रपति को भेंट किया अनूठा बुके, विधायक कंचन तनवे की पहल की हुई प्रशंसा।

0
131

राष्ट्रपति मुर्मू ने की विधायक कंचन तनवे के शिक्षा-संकल्प की सराहना, पेन-पेंसिल से बना बुके बना आकर्षण का केंद्र

फूलों की जगह शिक्षा का उपहार: राष्ट्रपति को भेंट किया अनूठा बुके, विधायक कंचन तनवे की पहल की हुई प्रशंसा।IMG 20260618 WA0039

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओंकारेश्वर आगमन के दौरान खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे का एक अभिनव और समाजोपयोगी प्रयास चर्चा का विषय बन गया। परंपरागत फूल-माला और पुष्पगुच्छ की बजाय विधायक ने राष्ट्रपति को पेन,पेंसिल, कॉपी और रबर से तैयार विशेष बुके भेंट कर शिक्षा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

राष्ट्रपति के स्वागत अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने एक अनूठी पहल करते हुए शैक्षणिक सामग्री से तैयार बुके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट की,इस दौरान विधायक ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि यह सामग्री किसी जरूरतमंद विद्यार्थी तक पहुंचाई जाए,ताकि यह सम्मान केवल औपचारिकता न बनकर किसी बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का आधार बन सके।

विधायक की इस भावना से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से प्रभावित हुईं। उन्होंने आत्मीयता के साथ विधायक से चर्चा करते हुए इस नवाचार की सराहना की और कहा कि यह भेंट उनकी ओर से किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को अवश्य प्रदान की जाएंगी,राष्ट्रपति ने इस पहल को शिक्षा और सेवा से जुड़ा प्रेरणादायी प्रयास बताते हुए विधायक को शुभकामनाएं भी दीं।

उल्लेखनीय है कि विधायक कंचन मुकेश तनवे पहले भी अपने जन्मदिवस सहित विभिन्न अवसरों पर समर्थकों से फूल-माला और उपहारों के स्थान पर पेन, कॉपी और पेंसिल जैसी शैक्षणिक सामग्री भेंट करने का आग्रह करती रही हैं। एकत्रित सामग्री को जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाकर वे शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं।

राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत इस अनूठे विचार ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विधायक के इस प्रयास ने यह संदेश दिया कि सम्मान का सबसे बेहतर स्वरूप वही है, जो समाज के किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सके।

खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे की यह पहल न केवल शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच का भी प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here