प्राकृतिक खेती से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प, कृषि महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित।
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किसान संगोष्ठी, किसानों ने देखा पीएम किसान सम्मान निधि का लाइव प्रसारण

खंडवा। कृषि महाविद्यालय खंडवा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्राकृतिक खेती के महत्व, कृषि क्षेत्र में नवाचार तथा किसानों की आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित किसान भाइयों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का किसानों के साथ बैठकर लाइव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान हितैषी विचारों एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन किसानों को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं आधुनिक कृषि की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
