एनएचडीसी इंदिरा सागर परियोजना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास।

0
78

एनएचडीसी इंदिरा सागर परियोजना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास।IMG 20260621 WA0077

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, एनएचडीसी इंदिरा सागर परियोजना में हुआ विशेष आयोजन

एनएचडीसी इंदिरा सागर पावर स्टेशन (1000 मेगावाट) में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में सक्रिय, संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में परियोजनाध्यक्ष अजीत कुमार द्वारा ओंकारेश्वर योग केंद्र के ब्रह्मचारी नर्मदाशंकर एवं योगाचार्य सुनील सिंह शेखावत का स्वागत किया गया। वहीं पिंकी कुमारी द्वारा योग प्रशिक्षिका प्रतिमा शेखावत एवं खुशी सिंह शेखावत का अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में परियोजनाध्यक्ष ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को नियमित योग अपनाकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। योगाचार्यों ने उपस्थितजनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सिविल) गोपाल खंडेलवाल, महाप्रबंधक (विद्युत) विनोद पांचाल, लेडीज क्लब की सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि एनएचडीसी लिमिटेड, एनएचपीसी लिमिटेड एवं मध्यप्रदेश शासन का संयुक्त उपक्रम है, जो इंदिरा सागर (1000 मेगावाट), ओंकारेश्वर (520 मेगावाट) सहित सौर ऊर्जा परियोजनाओं का संचालन कर राज्य को विद्युत आपूर्ति कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here