एसपी अगम जैन का सख्त एक्शन, शहरभर में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान,नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई।”

0
123

एसपी अगम जैन का सख्त एक्शन, शहरभर में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान,नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई।”

मोडिफाइड साइलेंसर वालों पर कार्रवाई,मोघट रोड थाने की टीम ने शिवाजी चौक पर काटे चालान

खंडवा में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में शहर के प्रमुख चौराहों और आउटर नाकों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई, जबकि मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया।

एसपी अगम जैन के निर्देशन में असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से खंडवा शहर के तीनों थाना क्षेत्रों और यातायात थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। शहर के प्रमुख चौराहों और आउटर नाकों पर पुलिस के अधिकतम बल की तैनाती कर संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई।

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को सही तरीके से हेलमेट पहनने की समझाइश दी गई। वहीं जिन वाहनों में नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगे मिले, उन्हें मौके पर रोककर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर जब्त भी किए, ताकि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इसी अभियान के तहत मोघट थाना पुलिस ने शिवाजी चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए और नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

“खंडवा पुलिस का साफ संदेश है—यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन से बचें। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

*शेख़ आसिफ खंडवा*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here