पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विधायक कंचन तनवे ने किया पुष्पांजलि अर्पण,’राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प।

0
28

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विधायक कंचन तनवे ने किया पुष्पांजलि अर्पण,’राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प।

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर खंडवा विधानसभा क्षेत्र-177 के ग्राम नहाल्दा स्थित बूथ क्रमांक 83 पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष संदीप मीणा के निवास पर किया गया।
इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रवाद, अखंड भारत और राष्ट्रसेवा के आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की उनकी प्रेरणा हम सभी के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेगी और हमारे दैनिक कार्यों में भी यही भावना परिलक्षित होनी चाहिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गेश शर्मा, हरीश कोटवाले, सुमन काका, भूरा पवार, संदीप मीणा, अजय सिंह ठाकुर, मोंटू ठाकुर, मिश्रीलाल राठौड़, श्याम राठौर, सचिन राठौर, रूप सिंह मीणा, मोहन मीणा, भूपेंद्र राठौर, रूपेश राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here