ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार को सद्भावना मंच ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि,गूंजे दिलीप कुमार की फिल्मों के गीत, पुण्यतिथि पर याद किए अभिनय सम्राट।

0
155

ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार को सद्भावना मंच ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि,गूंजे दिलीप कुमार की फिल्मों के गीत, पुण्यतिथि पर याद किए अभिनय सम्राट।

खंडवा। ट्रेजेडी किंग और भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर खंडवा के सद्भावना मंच द्वारा संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने कराओके के माध्यम से दिलीप कुमार की फिल्मों के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि दिलीप कुमार ने देवदास, मुगल-ए-आजम और नया दौर जैसी कालजयी फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि दिलीप साहब केवल अभिनेता नहीं, बल्कि अभिनय की एक संस्था थे, जिनकी सिनेमाई विरासत हमेशा अमर रहेगी।

इस अवसर पर प्रमोद जैन, सुरेंद्र गीते, ओम पिल्लै, जीडी सराफ, डॉ. एम.एम. कुरैशी, योगेश गुजराती, निर्मल मंगवानी, मनीष गुप्ता, राजेश पौरपंथ, शैलू मंडलोई, सुभाष मीणा, मनोज जोशी, कैलाश पटेल, धीरज नैगी, मुरली कोडवानी सहित अन्य सदस्यों ने फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देकर अभिनेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here