सेफ क्लिक 2.0 का भव्य समापन, 15 दिन में 5 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश
खंडवा पुलिस का साइबर![]()
जागरूकता महाअभियान सफल, स्कूलों से गांव तक गूंजा ‘सेफ क्लिक 2.0’
खंडवा। खंडवा पुलिस द्वारा 15 दिवसीय साइबर जागरूकता महाअभियान “सेफ क्लिक 2.0” का मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में भव्य समापन किया गया। अभियान 24 जून से 8 जुलाई तक संचालित किया गया, जिसमें जिलेभर में स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों, ग्राम पंचायतों, हाट-बाजारों, बैंक, अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान 100 से अधिक स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जागरूक किया गया। वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में करीब 22 हजार लोगों तक सीधे पहुंचकर साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी 4.60 लाख से अधिक लोगों तक साइबर जागरूकता संदेश पहुंचाया गया। इस तरह पूरे अभियान में लगभग 5 लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया गया।
समापन समारोह पुलिस अधीक्षक अगम जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली साइबर टीम को प्रशस्ति पत्र एवं साइबर बुक प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
मुहर्रम के बीच भी जारी रहा सेफ क्लिक 2.0, खंडवा पुलिस ने घर-घर पहुंचाया साइबर सुरक्षा का संदेश
खंडवा। बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से खंडवा पुलिस द्वारा चलाया गया 15 दिवसीय “सेफ क्लिक 2.0” अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अभियान के दौरान पुलिस ने जनजागरूकता रैली, साइबर पाठशाला, साइबर रन, ग्रामों में मुनादी और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया।
मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूसों में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ साइबर जागरूकता अभियान को जोड़ा, जिससे बड़ी संख्या में लोगों तक साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी पहुंची। अभियान के तहत लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई तथा 1930 हेल्पलाइन, संचार साथी ऐप, CEIR पोर्टल और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की जानकारी दी गई।
समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कवर सहित जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में बिना देरी किए गोल्डन ऑवर के भीतर 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
