एसपी अगम जैन के निर्देशन में गौवंश तस्करों पर बोरगांव चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन,2 आरोपी गिरफ्तार,2 पिकअप,6 बैल जब्त।

0
240

एसपी अगम जैन के निर्देशन में गौवंश तस्करों पर बोरगांव चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन,2 आरोपी गिरफ्तार,2 पिकअप,6 बैल जब्त।

खंडवा जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ पंधाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बोरगांव चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो पिकअप वाहनों को पकड़कर 6 गौवंश और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

खंडवा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बोरगांव चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अविनाश भोपले को सूचना मिली कि दो पिकअप वाहनों में गौवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एपेल होटल के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।

तलाशी के दौरान एक पिकअप से 4 और दूसरी पिकअप से 2 बैल बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करते हुए आरोपी पप्पू गाढ़े निवासी टेमी कला और राजा कुशवाह निवासी छैगांव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि जिले में गौवंश तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

*शेख़ आसिफ खंडवा*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here