मोघट रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध पिस्टल के साथ चार आरोपी गिरफ्तार,हथियारों से फायरिंग कर बनाते थे रील, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मामला

0
280

मोघट रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध पिस्टल के साथ चार आरोपी गिरफ्तार,हथियारों से फायरिंग कर बनाते थे रील, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मामला

खंडवा पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोघट रोड थाना पुलिस ने तीन अवैध पिस्टल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इन हथियारों से फायरिंग कर सोशल मीडिया पर रील बनाते थे। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 167/26 में पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी सैयद उर्फ अमन से पूछताछ के दौरान अवैध हथियारों का खुलासा हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अरबाज मंसूरी, सुफियान खान और अयान खान को पिस्टल उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर तीन अवैध पिस्टल बरामद कीं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इन पिस्टलों से अलग-अलग वाहनों पर फायरिंग कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाते थे। हथियार उपलब्ध कराने में सहयोग करने वाले आरोपी अयान खान को भी गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने हथियार कहां से खरीदे और इनका उपयोग अन्य किसी वारदात में तो नहीं किया।

इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक विकास खींची के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुभाष नावड़े, उपनिरीक्षक रूप सिंह सोलंकी, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक शेखर, आरक्षक अंकुश और आरक्षक संजय की सराहनीय भूमिका रही। खंडवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here