जनदर्शन में विधायक कंचन तनवे ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश।![]()
खंडवा विधायक कंचन तनवे ने अपने कार्यालय में आयोजित नियमित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए।
एनवीडीए कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न गांवों और शहर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। किसी ने बिजली, सड़क और पेयजल की समस्या बताई तो किसी ने राजस्व और अन्य विभागों से जुड़े मामलों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक कंचन तनवे ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल फोन पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान विधायक कंचन तनवे ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी समस्या को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “आपकी विधायक हमेशा आपके साथ खड़ी है। हर समस्या का समाधान संभव है और हम सब मिलकर उसका समाधान करेंगे।
