डॉ. राकेश मिश्र के नेतृत्व में प्रो बॉक्सिंग लीग का भव्य समापन,विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान।

0
21

डॉ. राकेश मिश्र के नेतृत्व में प्रो बॉक्सिंग लीग का भव्य समापन,विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान।

प्रो बॉक्सिंग लीग से युवाओं को मिलेगा नया मंच: डॉ. राकेश मिश्र

नई दिल्ली। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र के नेतृत्व में आयोजित पांच दिवसीय प्रो बॉक्सिंग लीग का भव्य ग्रैंड फिनाले तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, मोटरसाइकिल और स्कूटी देकर सम्मानित किया।

डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि प्रो बॉक्सिंग लीग भारतीय मुक्केबाजी के लिए नया अध्याय साबित होगी और देश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मजबूत मंच प्रदान करेगी। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, तरुण चुग सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here