सद्भावना मंच द्वारा गुरु पूर्णिमा पर हुआ प्रसादी का वितरण

0
129

सद्भावना मंच द्वारा गुरु पूर्णिमा पर हुआ प्रसादी का वितरण

खंडवा। सदभावना मंच व्दारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दादाजी के भक्तों को किशोर समाधि के सामने जैन पैट्रोल पंप पर पेयजल, चाय बिस्कुट प्रसादी का वितरण हुआ। वही पंधाना नाका स्थित दादाजी वेयरहाउस पर ब्रेड पकोड़े एवं भजिये का वितरण भी किया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रातः 10 बजे मंच संस्थापक प्रमोद जैन की उपस्थिति में श्री दादाजी महाराज की भोग आरती पश्चात श्री दादाजी धुनी वाला दरबार दर्शनार्थ आने जाने वाले हजारों श्रध्दालुओं को देर शाम तक शुध्द पेयजल, चाय बिस्कुट का वितरण किया गया। वही सदभावना मंच व्दारा पंधाना नाका स्थित दादाजी वेयरहाउस पर ब्रेड पकोड़े एवं भजिये का वितरण भी किया गया। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, ओम पिल्लै, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, डॉ. एमएम कुरैशी, देवेंद्र जैन, योगेश गुजराती, अर्जुन बुंदेला, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, राजेश पौरपंथ, राधेश्याम शाक्य, सुभाष मीणा, त्रिलोक चौधरी, कैलाश पटेल आदि सदस्यों उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here