जावर उद्धवहन सिंचाई योजना में अनियमितताओं का आरोप, ग्रामीणों ने महापौर अमृता अमर यादव से लगाई गुहार।![]()
500 करोड़ की सिंचाई योजना पर उठे सवाल, किसानों ने जांच और न्याय की मांग की।
शेख़ आसिफ खंडवा
खंडवा:विधानसभा के कई गांवों के किसानों ने जावर उद्धवहन सिंचाई योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए महापौर अमृता अमर यादव से शिकायत की है। किसानों का कहना है कि करोड़ों रुपये की इस योजना का लाभ अब तक उन्हें नहीं मिल सका है।
वीओ: खंडवा विधानसभा के रणगांव, ढोरानी, बड़गांवमाली और रूधी गांव के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने महापौर अमृता अमर यादव को जावर उद्धवहन सिंचाई योजना से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि करीब 500 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना का उद्देश्य खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाना है, लेकिन कई गांव आज भी इसके लाभ से वंचित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर पाइपलाइन से खेतों तक पानी पहुंचाने के बजाय पानी नालों में छोड़ा जा रहा है।
ग्रामीणों ने योजना की निष्पक्ष जांच कराने और उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचाने की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने मौके पर ही योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर से दूरभाष पर चर्चा कर जानकारी ली और जवाब-तलब किया।
महापौर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस मामले में कलेक्टर से चर्चा की जाएगी और मुख्यमंत्री से भी किसानों की मुलाकात कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
