किशोर दा के पैतृक बंगले से शुरू हुई नई परंपरा, विनय जोशी को ‘झुमरू’ और तोरल बक्शी को ‘खंडवा का गौरव’ सम्मान

0
85

किशोर दा के पैतृक बंगले से शुरू हुई नई परंपरा, विनय जोशी को ‘झुमरू’ और तोरल बक्शी को ‘खंडवा का गौरव’ सम्मान

खंडवा में किशोर कुमार के जन्मोत्सव पर उनके पैतृक बंगले में एक नई परंपरा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर खरगोन के गायक विनय जोशी को पहला ‘झुमरू सम्मान’ और खंडवा की प्रसिद्ध गायिका तोरल बक्शी को पहला ‘खंडवा का गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया।

द इंटरनेशनल किशोर कुमार मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिनभर ओपन माइक के माध्यम से देशभर से आए संगीत प्रेमियों ने किशोर दा को गीतों की श्रद्धांजलि अर्पित की। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि किशोर दा का पैतृक बंगला उनके चाहने वालों के लिए किसी तीर्थ से कम नहीं है और हर वर्ष हजारों प्रशंसक यहां पहुंचते हैं।

सम्मान समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर दीक्षा भगोरे और नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और फाउंडेशन के सदस्यों ने किशोर दा के 97वें जन्मदिन का केक काटकर उन्हें याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here