डॉ. लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मरीजों को दी हृदय रोग से बचाव की सलाह, 41 से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

0
61

शेख आसिफ ब्यूरो खंडवा

डॉ. लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मरीजों को दी हृदय रोग से बचाव की सलाह, 41 से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

खंडवा। मध्य भारत के प्रमुख मल्टीस्पेशलिटी ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा 11 सितंबर, शुक्रवार को ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक, खंडवा में निःशुल्क हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 41 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मरीजों की हृदय संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। मरीजों को मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी गई।

शिविर में मरीजों की निःशुल्क ECG, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श मिलने पर मरीजों ने शिविर को उपयोगी बताया।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक  कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here