आँध्र प्रदेश में बॉक्सिंग को नई दिशा देने पर मंथन, IABF की जनरल बॉडी मीटिंग रविवार को विजयवाड़ा में।

0
91

आँध्र प्रदेश में बॉक्सिंग को नई दिशा देने पर मंथन, IABF की जनरल बॉडी मीटिंग रविवार को विजयवाड़ा में।Screenshot 20251220

(भोपाल)विजयवाड़ा।इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) से संबद्ध आँध्र प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग रविवार को प्रातः 10 बजे होटल नोवोटेल, विजयवाड़ा में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश में बॉक्सिंग के विकास, खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और आगामी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
*राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र एवं सेक्रेटरी जनरल श्री राकेश ठकरान विजयवाडा पहुँचे:*
बैठक में शामिल होने के लिए इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र एवं सेक्रेटरी जनरल श्री राकेश ठकरान शनिवार शाम को विजयवाड़ा पहुँचेंग। जिनका एयरपोर्ट पर परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। दोनों पदाधिकारी रविवार को पूरे दिन होटल नोवोटेल में उपस्थित रहकर प्रदेश के बॉक्सिंग पदाधिकारियों, जिला संघों के प्रतिनिधियों एवं खिलाड़ियों से सीधे संवाद करेंगे।

डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि आँध्र प्रदेश बॉक्सिंग का एक समृद्ध और गौरवशाली इतिहास रहा है, जहाँ के मुक्केबाज़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं। आने वाले समय में प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और अधिक प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस दौरान जिला संघों के माध्यम से खिलाड़ियों की समस्याओं, सुझावों और भविष्य की योजनाओं पर विशेष मंथन किया जाएगा। बैठक के अवसर पर स्थानीय मीडिया, वरिष्ठ खेल पत्रकारों, समाजसेवियों एवं खेल प्रेमियों से भी व्यक्तिगत भेंट एवं चर्चा प्रस्तावित है।

आँध्र प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री बंगा राजू ने बताया कि इस जनरल बॉडी मीटिंग को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं बॉक्सिंग प्रेमियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here