(
भोपाल न्यूज़)सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में नए एक्स रे मशीन एवं ओपीडी का विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह के द्वारा फीता काट कर वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन कर किया गया शुभारंभ।
जयसिंहनगर_सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में संचालित ऑनलाइन ओपीडी एवं नए एक्स रे मशीन का भव्य उद्घाटन फीता काट वैदिक मंत्रोच्चार से माननीया विधायक श्री मती मनीषा सिंह के द्वारा पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण गौतम एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनारायण पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी तथा सांसद प्रतिनिधि रावेंद्र शर्मा द्वारा माननीया विधायक श्री मती मनीषा सिंह से मांग किया कि डॉ भूपेंद्र सिंह सेंगर जिनकी ड्यूटी सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में हफ्ते में केवल तीन दिन रहती है। क्षेत्रीय जनों की मांग है कि छः दिन कम से कम यहां तैनात किया जाय जिससे सुचारू रूप से मरीजों की दवाई हो सके। जिसे संज्ञान में लेते हुए दूरभाष से माननीया विधायक जी के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश मिश्रा जी बात करके पूरे छः दिन कि ड्यूटी डॉ भूपेंद्र सिंह सेंगर को तैनात करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद सिंह,भाजपा जिला मंत्री श्री मती कविता सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मती जय श्री कचेर, संपत मिश्रा नगर परिषद उपाध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक केशरवानी, निर्मल द्विवेदी, पंकज पांडेय,मंडल महामंत्री अनुपम द्विवेदी,हिमांशु गुप्ता, पार्षद नीरज शर्मा एवं दिवाकर देवा पयासी, मनोज द्विवेदी,पयासी, हीरालाल पाल,तथा सिविल अस्पताल के समस्त स्टाफ विजय दुबे, जे पी गुप्ता तथा अन्य सम्मानित अतिथि गणों की गरिमामयी उपस्थिति के साथ संपन्न हुई।
यह क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने एवं क्षेत्र के विकास की दिशा में एक नया आयाम है।
