मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्गत पशु स्वास्थ्य एवं बाँझता निवारण शिविर आयोजित

0
58

मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्गत पशु स्वास्थ्य एवं IMG 20251222 WA0006बाँझता निवारण शिविर आयोजित

दमोह/ जिले के तहसील हटा अंतर्गत ग्राम बंधा में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा जिले के दूर-दराज क्षेत्र के ग्राम बंधा में पशु स्वास्थ्य परीक्षण एवं बाँझता निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपसंचालक पशुपालन विभाग की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों की जानकारी देना तथा पशुओं में बाँझता की समस्या का समाधान कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना रहा। इसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लेकर अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
शिविर के दौरान पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण आहार, कृत्रिम गर्भाधान, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपाय एवं पशुपालन से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं के उपचार हेतु निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया।अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से पशुओं की उत्पादकता बढ़ेगी, पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।शिविर में उपसंचालक पशुपालन दमोह बी. के. आसाटी, आत्मानंद मिश्रा, शिक्षा लोधी, राशि आसाटी सहित विभागीय स्टाफ की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने पशुपालकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here