सदैव अटल समाधि पर भारत रत्न अटल जी
को विनम्र श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्नः
*परम श्रद्धेय पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर “सदैव अटल” समाधि स्थल, नई दिल्ली में डॉ. राकेश मिश्र जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।*
*इस आयोजन में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधा राधाकृष्णन् जी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी, श्री ओम बिरला जी (लोकसभा अध्यक्ष), पूर्व उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू जी, राज्यसभा उप सभापति श्री हरिवंश जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, श्री नितिन नवीन जी (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) , श्रीमती रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री), श्री अरुण सिंह जी महामंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमन् जी, श्री प्रहलाद जोशी जी, श्री अर्जुन मेघवाल जी, डॉ. जितेंद्र सिंह जी, श्री हर्ष मल्होत्रा जी, केंद्रीय राज्य मंत्री, श्री बृजेन्द्र गुप्ता जी विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली, श्री वीरेन्द्र सचदेवा जी, प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक केन्द्रीय मंत्रियों व दिल्ली सरकार के मंत्रियों की उपस्थिति में यह आयोजन किया गया।*
*भारत रत्न श्रद्धेय पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि! शत शत नमन!!*
🙏🙏🙏🙏🙏
