बॉलीवुड स्टार नाइट में कार्यक्रम देने पहुंची अभिनेत्री एलिना ने समाधि पर किशोर दा को किया नमन।

0
100

हरफन मौला कलाकार किशोर दा को निश्चित रूप से मिलना चाहिए भारत रत्न, ,,अभिनेत्री एलिना,,

बॉलीवुड स्टार नाइट में कार्यक्रम देने पहुंची अभिनेत्री एलिना ने समाधि पर किशोर दा को किया नमन।IMG 20251227 WA0034(2) IMG 20251227 WA0033

बॉलीवुड सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर योगेंद्र वाधे, अभिनेत्री एलीना का किशोर प्रेरणा मंच ने किया स्वागत अभिनंदन।

(शेख़ आसिफ)

खंडवा किशोर दा की नगरी में बॉलीवुड स्टार नाइट एक शाम किशोर के नाम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची अभिनेत्री एलीना और खंडवा में जन्मे मुंबई नगरी में संगीत का जादू बिखरने वाले बॉलीवुड सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर योगेंद्र वाधे ने शनिवार को किशोर दा की समाधि पर पहुंचकर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया एवं किशोर दा के गीत भी गुनगुनाये। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेत्री एलीना के साथ गायक योगेंद्र वाधे गाय का गरिमा के साथ ही कपिल शर्मा शो की म्यूजिशियन टीम खंडवा पहुंची एक्ट्रेस एलीना बॉलीवुड सिंगर और संगीतकार योगेंद्र वाधे ने किशोर दा की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समाधि पर माथा टेका , श्रद्धासुमन अर्पित कर गुनगुनाए गीत एलिना ने कहा कि भारत ही नहीं रूस में भी किशोर कुमार के फैंस.
बॉलीवुड एक्ट्रेस एलेना आज खंडवा पहुंचीं, यहां उन्होंने महान गायक किशोर कुमार की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। किशोर दा की जन्मस्थली खंडवा आकर एलीना भावुक नजर आईं और उन्होंने कहा कि किशोर कुमार जैसा कलाकार न पहले था, न आगे होगा ऐसे महान हरफनमौला कलाकार को भारत रत्न मिलना चाहिए में भी इस मांग का समर्थन करती हु।एलीना ने बताया कि भारत ही नहीं, बल्कि रूस में भी किशोर कुमार के लाखों प्रशंसक हैं और उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में बसती है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रूस की रहने वाली एलेना अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ज़ीरो, पार्टनर्स, कहता है ये दिल, फंस गए यारो और मुंबई डायरीज़ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज़ में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। खंडवा दौरे के दौरान एलीना आज शहर में आयोजित बॉलीवुड स्टार नाइट में सिंगर योगेंद्र वाघे के साथ अपनी प्रस्तुति देंगी, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। एलीना ने कहा कि किशोर दा जैसा कोई नहीं हो सकता। रूस में भी उनके बहुत बड़े फैन हैं, उनकी आवाज आज भी लोगों को दील जोड़ती है।एलीना ने समाधी पर ए मेरे दील के चैन गीत भी गाया।
समाधि स्थल पर गायक एवं म्यूजिक डायरेक्टर योगेंद्र वाधे ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि दादाजी धूनी वाले एवं किशोर दा की नगरी में मेरा जन्म हुआ। संगीत में रुचि होने के कारण में मुंबई पहुंचा और संगीत के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा हूं। आज जो भी हूं दादा जी और किशोर दा की कृपा एवं आशीर्वाद से हुं। प्रतिवर्ष खंडवा मुंबई के कलाकारों को साथ लाकर बॉलीवुड स्टार नाइट का आयोजन में निशुल्क करता हूं, जिसके माध्यम से सभी लोग संगीत से जुड़े रहे ओर संगीत को सुन सके। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर समाधि स्थल पर अभिनेत्री एलीना एवं गायक योगेंद्र वाधे का स्वागत अभिनंदन किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच के सचिव नारायण बाहेती, प्रवक्ता सुनील जैन, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, अनिल बाहेती द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here