मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुदृढ़ करने अंतरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान पियर लीडर प्रशिक्षण संपन्न

0
67

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुदृढ़ करने अंतरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान पियर लीडर प्रशिक्षण संपन्नIMG 20251227 WA0045
पटेरा/ महिला एवं बाल विकास परियोजना पटेरा एवं अंतरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में मातृ सहयोगिनी समिति की बैठकों के सफल संचालन हेतु चिन्हित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पियर लीडर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण परियोजना अधिकारी अनिल जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।प्रशिक्षण के दौरान ग्राम स्तर पर मातृ सहयोगिनी समिति की बैठकों को नियमित एवं प्रभावी रूप से आयोजित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इन बैठकों के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरी बालिकाओं तथा शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।
अंतरा फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षण मॉड्यूल के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर पर बैठकों के आयोजन के लिए सक्षम बनाया गया। इसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की समय पर स्वास्थ्य जांच, आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण तथा किशोरी बालिकाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। चिन्हित पियर लीडर्स के सहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में मातृ सहयोगिनी समिति की बैठकों का नियमित आयोजन करेंगी, जिससे सामुदायिक सहभागिता को मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित संदेशों का प्रभावी प्रसार सुनिश्चित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here