मानवता की सच्ची मिशाल कायम कर रहा है, मुम्बई का साहू समाज अतिथि गृह
मुंबई श्रीराम साहू
साहू तेली विकास मंच द्वारा वर्षों से संचालित साहू समाज अतिथि गृह जो कि स्थान दिवा मुम्बई में है, न सिर्फ तेली समाज के लोगो के दुख दर्द को कम रहा है, बल्कि अब यह सर्व समाज के लिए कदम आगे बढ़ाते हुए मुम्बई में टाटा हॉस्पिटल के बाहर फुटपाथ पर मजबूर, असहाय कैंसर के मरीजो के लिए चटाई,कंबल,भोजन व मास्क का वितरण कर रहा है,साहू समाज अतिथि गृह के मुख्य संचालक युवा समाजसेवी एस पी गुप्ता ने बताया कि हमारे साहू समाज अतिथि गृह द्वारा दिनांक 25 दिसंबर 2025 को कंबल,चटाई,भोजन इत्यादि को टाटा हॉस्पिटल के बाहर मरीजो को बांटा गया, इसका प्रारंभ भांडुप के गावदेवी में वरिष्ठ समाजसेवी श्री ओम गुप्ता जी के हाथों पूजन कर फीता काटा गया, तत्पश्चात भांडुप से समस्त सामग्री लेकर टाटा हॉस्पिटल के बाहर बड़ी संख्या में रह रहे मरीजो को वितरित किया गया, इस समाज उपयोगी अवसर पर स्वयं श्री ओम गुप्ता जी शुरुआत से अंत तक मौजूद रहकर अपने हाथों से कंबल चटाई व खाना का वितरण करने में सहयोग किये। साहू समाज अतिथि गृह के संचालक मंडल के एस पी गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता (मुन्ना) राधेश्याम परदेशी, आनंद कुमार गुप्ता, सुरेखा गुप्ता दिनेश गुप्ता,अजोर गुप्ता,व सुनील गुप्ता के साथ साथ साहू समाज के तमाम समाजसेवीयो ने अपना योगदान दिया जिसमें सुबास गुप्ता,राम रतन गुप्ता,राजेश गुप्ता,नन्हे गुप्ता,गीता परदेशी, दिनेश गुप्ता,मनोज गुप्ता,शत्रुघ्न गुप्ता,प्रेमचंद गुप्ता,सुनीता राठौर,सीमा गुप्ता,मंगल गुप्ता,सरोज गुप्ता इत्यादि ने दिनभर मरीजो को राहत सामग्री बांटते रहे। साहू तेली विकास मंच मुम्बई के अध्यक्ष एवं भारतीय तैलिक साहू राठौर महा सभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एस पी गुप्ता ने इस राहत सामग्री के लिए आर्थिक सहयोग करने व वितरण में श्रम दान देने वाले सभी भाई बहनों को धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाये रखने का विश्वास जताया।
