विधायक ने मरीजो से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अच्छे इलाज एवं सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश,

0
29

विधायक कंचन तनवे ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

विधायक ने मरीजो से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अच्छे इलाज एवं सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश,IMG 20251229 WA0079 IMG 20251229 WA0080 IMG 20251229 WA0078

(शेख़ आसिफ खंडवा)

खंडवा। स्वास्थ्य को लेकर भाजपा सरकार सभी प्रकार की सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध करा रही हैं। सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं जिससे कि हर गरीब की बीमारी का इलाज अच्छे से हो सके। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया हमारे वरिष्ठ जनों के प्रयासों से जिला मुख्यालय खंडवा में करोड़ों रुपए की सौगात के रूप में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रूप में प्राप्त हुआ जहां हर प्रकार की बीमारियों का इलाज भी किया जा रहा है। अस्पताल की व्यवस्था व्यवस्थित हो इसको लेकर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे लगातार अस्पताल का निरिक्षण करती हैं और कमियों को लेकर उसका निराकरण करवाती है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने खंडवा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। विधायक ने मरीजों से संवाद कर पूछा की अस्पताल में दवाइयां वगैरह, डॉक्टर समय पर आकर चेक करते हैं कि नहीं व्यवस्थाओं की स्थिति जानी और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल में सफाई व्यवस्था निरंतर अच्छी बनी रहे इसको लेकर भी उपस्थित डॉक्टरों को निर्देशित किया विधायक कंचन तनवे ने डॉक्टरों को निर्देशित किया कि अस्पताल में प्राइवेट वार्ड को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने प्राइवेट वार्ड का निरीक्षण भी किया और कहा कि जल्द ही इसके शुरू होने से मरीजों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता की समुचित व्यवस्था बनी रहे तथा मरीजों का संपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान विधायक कंचन तनवे के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, पूर्व पार्षद संदेश गुप्ता, पत्रकार सुनील जैन, रोगी कल्याण समिति सदस्य सतनाम होरा, पार्षद मनीष सारसर, सचिन यादव, शक्ति अटवाल, दिगपाल सहित अस्पताल के समस्त डॉक्टर सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल डॉ शक्ति सिंह राठौड़ डॉ सुनील बाजोलिया डॉ रंजीत बडोल एवं स्टाफ उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here