बॉलीवुड सिंगर योगेंद्र वाघे आए सद्भावना के आमने-सामने कार्यक्रम में।

0
53

बॉलीवुड सिंगर योगेंद्र वाघे आए सद्भावना के आमने-सामने कार्यक्रम में।

(IMG 20251230 WA0062 IMG 20251230 WA0061शेख आसिफ खंडवा)

खंडवा।सद्भावना मंच के आमने सामने कार्यक्रम में इस बार गायक कलाकार योगेंद्र वाघे शामिल हुए।
मंच सदस्य कमल नागपाल के अनुसार आयोजन इंदौर रोड स्थित मंच के सभागृह में हुआ।खंडवा में जन्में और किशोर दा को अपना गुरु मानने वाले श्री वाघे का संस्थापक प्रमोद जैन ने स्वागत सम्मान करते हुए कहा कि खंडवा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं।मुंबई में 23 वर्षों से अपना गायन कर लोहा मनवाने वाले श्री वाघे से खंडवा को काफी उम्मीदें हैं और सद्भावना मंच उन्हें ऊंचाइयों पर देखना चाहता है।इस अवसर पर प्रश्नोत्तर भी किए गए। योगेंद्र वाघे ने फिल्म जगत से जुड़ी हुई रोचक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह प्रतिवर्ष किशोर दा की नगरी में मुंबई से प्रख्यात कलाकार एवं गायकों को लाकर रोचक सार्वजनिक कार्यक्रम देंगे।मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर,एन के दवे, अर्जुन बुंदेला, दिलीप गंगराड़े, अशोक जैन,सुनील सोमानी,ओम पिल्ले, योगेश गुजराती, राजेश खांडे,शहीद मतीन,मुरली कोडवानी, कमल नागपाल,नारायण फरकले, अनूप शर्मा, डॉ एम एम कुरैशी, विजया द्विवेदी, अनीता धोत्रे,सुभाष मीणा, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here