हिम्मतनगर अहमदाबाद (गुजरात) में मोड घांची मोदी साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश साहू समाज गौरव जगदीश साहू (रेलवे) सम्मानित

0
52

हिम्मतनगर अहमदाबाद (गुजरात) में मोड घांची मोदी साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश साहू समाज गौरव जगदीश साहू (रेलवे) सम्मान।

भारत देश के कोने कोने में बड़े साहू बंधु लगातार अपने अपने क्षेत्र में साहू तेली मोदी आदि समाज के एकता अखंडता और जागरूकता के लिए भव्य आयोजन करते है। विभिन्न संगठनों के द्वारा अधिवेशन, सम्मान समारोह,चिंतन शिविर,वर वधू परिचय सम्मेलन ,पत्रिका प्रकाशन एवं आदर्श विवाह सम्मेलन के साथ साथ समाज के गौरव एवं रत्नों का सम्मान किया जाता रहा है। ऐसा ही एक भव्य ऐतिहासिक आयोजन गुजरात में संपन्न हुआ। सूर्य तरंग के रिपोर्टर IMG 20251230 WA0060(1)श्रीराम साहू को जानकारी प्रदान करते हुए समाजसेवी जगदीश साहू (रेलवे) ने बताया कि कुटुंब सुरक्षा योजना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में स्वर्ण जयंती वर्ष में हिम्मतनगर अहमदाबाद गुजरात मोड घांची मोदी साहू समाज द्वारा स्वामी नारायण मंदिर में आयोजित परिचय सम्मेलन के अवसर पर मुझे विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आयोजन समिति ने मेरे अभी तक के संपूर्ण जीवन की समाज के प्रति की गई त्याग,तपस्या,मेहनत और सेवा कार्यों का सम्मान करने के उद्देश्य से मुझे ऐतिहासिक गौरवमयी आयोजन में शाल,श्रीफल, स्मृतिचिन्ह आदि से सम्मानित किया । इस अवसर पर लगभग दो से ढाई हजार सामाजिक बंधु सम्मिलित हुए । 200 से अधिक युवक युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया । पत्रिका स्मारिका का प्रकाशन लोकार्पण भी किया गया । इस अवसर पर गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री पुर्नेश मोदी जी एवं स्वामीनारायण मंदिर के प्रमुख स्वामी जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की, एवं सबको शुभकामना प्रदान की। जगदीश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान भागम भाग वाली जीवन शैली में परिवार के बच्चों के लिए योग बर वधू ढूंढना बहुत ही मुश्किल काम है इसलिए परिचय सम्मेलन वर्तमान समय की मांग एवं आवश्यकता है परिचय सम्मेलन के माध्यम स्वजातीय बंधु सुगमता से अपने बच्चों के लिए युवक युवती का चयन कर पाते हैं इसमें स्मारिका की महत्वपूर्ण भूमिका होती है एवं सफल आयोजन के लिए बधाई प्रेषित की .कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष एडवोकेट अनिल भाई मोदी एवं सचिव हितेश भाई मोदी धर्मेंद्र भाई मोदी ,हसमुख भाई मोदी राजू मोदी आदि की प्रमुख भूमिका रही। हजारों उपस्थित समाज बंधुओ, माताओं, बहिनों,युवाओं ने आयोजन की बहुत तारीफ की एवं सफलता का आभार आयोजन समिति ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here