करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित होने वाले खंडवा जनपद पंचायत के नवीन भवन का सांसद, विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन।

0
24

करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित होने वाले खंडवा जनपद पंचायत के नवीन भवन का सांसद, विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन।IMG 20251231 WA0078 IMG 20251231 WA0077

खंडवा। जिला मुख्यालय खंडवा में कई विभागों के नए भवन बन रहे हैं, उसी कड़ी में खंडवा जनपद पंचायत भवन भी नया बनाया जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जनपद पंचायत के नवीन भवन के निर्माण हेतु नव वर्ष की पूर्व संध्या में बुधवार को नवीन भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम आज गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने की। प्रवक्ता सुनील जै ने बताया कि किसी भी विभाग का यदि भवन सुसज्जित होंगा तो उसमें कार्य कर रहे हैं अधिकारी एवं कर्मचारी का मन भी व्यवस्थित विकास की ओर लगा रहता है। इसी उद्देश्य को लेकर हमारे जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से पुराने जनपद भवनो की जगह नवीन जनपद भवन बनाए जा रहे हैं, खंडवा में जनपद पंचायत के नवीन भवन का निर्माण ₹5 करोड़ 25 लाख 67 हजार की लागत से किया जाएगा। यह भवन प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने के साथ ही आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक कंचन मुकेश तनवे जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे ने जनपद क्षेत्र के सभी क्षेत्रवासियों को नवीन भवन की शुभकामना देते हुए कहा कि हर क्षेत्र में केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की मोहन यादव की सरकार विकास कार्यों को लगातार बढ़ावा दे रही है। नवीन जनपद पंचायत भवन बनने से क्षेत्र वासियों के साथ ही सभी को राहत होगी।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हवन का भूमि पूजन विधि वत पंडित नवीन शर्मा के
मंत्रोउच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन मुकेश तनवे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेडे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जनपद पंचायत खंडवा अध्यक्ष श्रीमती मीना रामपाल सोलंकी, धर्मेंद्र बजाज, राजेश डोंगरे, हरीश कोटवाले, परमजीत सिंह नारंग, प्रवक्ता सुनील जैन, हरिश सेन, सुधांशु जैन, भारत पटेल, इंदल सिंह पवार, सहित समस्त जनपद सदस्य, समस्त सरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत के विकास एवं क्षेत्र के समग्र उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here